
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्याम प्रकाश श्रीवास्तव अंडर 23 जनपदीय क्रिकेट लीग के अंतर्गत आज दूसरा मैच आइडियल क्लब और पी के सी के मध्य रामकली स्टेडियम में खेला गया । आइडियल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी आइडियल क्लब की टीम निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 39 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और 135 रनो पर आलआउट हो गई जिसमें आकाश तिवारी 37,शिवांश शर्मा 29 तथा हर्षित ने 15 रनो का योगदान दिया। पी के सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओम शर्मा ने तीन तथा माण्विक व यश सिंह ने दो-दो विकेट प्राप्त किए इसके अलावा देवांश और नवरत्न ने एक एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पी के सी की टीम ने 28 ओवरो मे 5 विकेट खोकर 141 रन बना लिए और मैच को 5 विकेट से जीत लिया जिसमे सुयश सिंह ने 54, उज्ज्वल ने 35 तथा नवरत्न ने 22 रनों का योगदान दिया।आइडियल क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवाशीष श्रीवास्तव ने चार विकेट प्राप्त किए मैच के पश्चात प्रमुख समाजसेवी प्रदीप शुक्ला ने ओम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया इस अवसर पर मुख्य रूप से पी के मिश्रा,ओम मिश्रा व साकिर हुसैन मौजूद रहे। प्रतियोगिता का तीसरा मैच यू सी सी तथा आइडियल क्लब के मध्य दिनांक 16 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से रामकली स्टेडियम शुक्लागंज में खेला जाएगा।


