
कानपुर।।
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस सजग.
अपराधियों के ऊपर बरस रहा है कानून का हंटर.
दबोचा गया एक शातिर अभियुक्त.
मामला गुजैनी थाना क्षेत्र का.
पकड़ा गया अभियुक्त यशु कुमार है.
11 मार्च 2026 को अभियुक्त यशु ने धन उगाही के लिए वादी के पुत्र आदर्श कुमार के साथ मारपीट की। और जान से मारने की नियत से 70 – 80 मीटर तक खींचता हुआ ले गया था.
जिसका वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल.
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अभियुक्त यशु कुमार को दबोच लिया.
अभियुक्त यशु कुमार को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
प्रभारी निरीक्षक राजन शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक कमलदीप व उप निरीक्षक राम मनोहर पटेल ने इस गिरफ्तारी को दिया अंजाम.



