
सुल्तानपुर।।जनपद सुल्तानपुर की हृदयस्थली में स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानकुंज विवेकानन्द नगर (आवासीय) सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक परम्परा, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है। वर्तमान समय में विद्यालय परिसर में 5000 से अधिक भैया-बहनें आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

विद्यालय में डिजिटल लैब, इंटरैक्टिव पैनल से युक्त स्मार्ट कक्षाएँ, आधुनिक प्रयोगशालाएँ तथा अनुभवी एवं समर्पित आचार्यों का मार्गदर्शन विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करता है। इंटरमीडिएट स्तर पर यहाँ गणित, जीवविज्ञान, कॉमर्स एवं मानविकी सभी प्रमुख विषयों की सुव्यवस्थित कक्षाएँ संचालित की जाती हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 मार्च (रविवार) को प्रातः 10 बजे से कक्षा 6, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक विद्यार्थी विद्यालय कार्यालय से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं।
विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों (बालकों) के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आधुनिक छात्रावास की व्यवस्था उपलब्ध है।
उन्होंने आधुनिक छात्रावास की प्रमुख सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे यहां पूर्णतः एयर-कंडीशन्ड आधुनिक छात्रावास है । जहाँ समुचित चिकित्सा सुविधा तथा स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित, अनुशासित एवं अध्ययन के अनुकूल वातावरण है।
- आचार्यों एवं विद्यार्थियों के बीच वन-टू-वन संवाद एवं विविध क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन की भी व्यवस्था है।
स्पोकन इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्किल्स एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए अतिरिक्त कक्षाएँ संचालित की जाती हैं। नियमित टेस्ट, डाउट-क्लियरिंग सत्र एवं प्रदर्शन का सतत मूल्यांकन हमारा वैशिष्ट्य है।
शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ नैतिक मूल्यों के विकास एवं चरित्र निर्माण पर हम विशेष बल देते हैं।
विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ-साथ इंजीनियरिंग , मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी सायंकालीन विशेष कक्षाओं के माध्यम से कराई जाती है। समय-समय पर देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के विषय विशेषज्ञ भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक एवं मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय नई शिक्षा नीति 2020 एवं सीबीएसई के उच्चतम मानकों के अनुरूप विद्यार्थियों को आधुनिक एवं उपयोगी शैक्षिक सुविधाएँ प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तथा श्रेष्ठ संस्कारों से युक्त वातावरण प्रदान करते हुए राष्ट्र के लिए योग्य एवं सक्षम पीढ़ी का निर्माण करते रहें।



