
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर पड़ा असर।
पहले 889 रुपये में मिलने वाला सिलेंडर अब 60 रुपये बढ़कर 949 रुपये हुआ।
महंगाई की मार से घर का बजट बिगड़ने लगा है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई।
गैस की ऑनलाइन बुकिंग फिलहाल बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी।
उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर बुकिंग करनी पड़ रही है।
एक से दो दिन बाद मिल पा रहा है गैस सिलेंडर।
पैसे के साथ-साथ लोगों का समय भी हो रहा बर्बाद।
तकी नगर स्थित इंडियन गैस सर्विस एजेंसी पर सिलेंडर लेने वालों की भीड़।
बढ़ती कीमतों और अव्यवस्था से आम जनता में नाराजगी।



