
उन्नाव में 14 व 15 मार्च 2026 को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
जनपद के 08 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा होगी।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने व्यवस्था तेज कर दी है।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के डी.एस.एन. पीजी कॉलेज (ए व बी ब्लॉक) का किया निरीक्षण।
केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को बारीकी से जांचा गया।
सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी मौके पर लिया गया जायजा।
संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर प्रशासन का फोकस।



