-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता
लखनऊ; 27 फरवरी।
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में होली के पर्व का अवकाश 3 मार्च को भी घोषित कर दिया है। इसके बदले में 28 फरवरी को बैंक खुले रहेंगे इसके पहले होली का सार्वजनिक अवकाश सिर्फ 2 और 4 मार्च को था। लेकिन अब होली का अवकाश 2, 3 और 4 मार्च को रहेगा। 1 मार्च को रविवार का अवकाश होने के कारण बैंक अब 5 मार्च को खुलेंगे।



