
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।जनपद के अचलगंज थाना क्षेत्र में आट किला नेवरना में चक्रवर्ती सम्राट वीर शिरोमणि महाराजा माहे पासी जी के तृतीय मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही जी जनपद उन्नाव में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में पहुंचे महाराजा माहे पासी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, उक्त कार्यक्रम में मा मनीष रावत विधायक सीतापुर, भगवती प्रसाद रावत क्षेत्रीय अध्यक्ष, देशराज रावत, तमाम पासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गढ़ कार्यक्रम आयोजक महाराज माहे पासी संगठन के जिला अध्यक्ष उन्नाव मोनू रावत व उनके कमेटी पदाधिकारी उपस्थित रहे,

तत्पश्चात वार्ड नंबर 3 केशव नगर नगर पंचायत अचलगंज में श्री अतुल सिंह कठेरिया युवा भाजपा नेता जी के आवास पर सूक्ष्म जलपान व कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट किया व संबंधित पीड़ित समस्याओं की उनकी समस्या सुनकर यथा संभव शीघ्र समाधान करने हेतु आश्वासन दिया। कार्यक्रम में, अतुल सिंह कठेरिया, मुकेश कठेरिया, सुमित राज, संदीप भारती, मोहम्मद नसीम, नरेश रावत,पंकज कुमार, संदीप कुमार उर्फ (शिवा), शिवम् भाई, अखिलेश धानुक, आदि मित्रगढ़ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


