
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव के सफीपुर क्षेत्र में सहायक लोको पायलट को जिंदा जलाने का आरोप।
पीड़ित जयकरण सिंह ने पत्नी, सास और दो साले पर मामला दर्ज करने की तैयारी बताई।
गंभीर रूप से झुलसे लोको पायलट का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जयकरण सिंह रेलवे में सहायक लोको पायलट, वर्तमान में सतना लॉबी में तैनात।
शादी के बाद से पत्नी के साथ आए दिन विवाद, मानसिक तनाव बढ़ा।
तनाव के चलते लोको पायलट ने 10 दिन का अवकाश लेकर घर आए थे।
मंगलवार रात गैलरी में ले जाकर ज्वलनशील पदार्थ डालने का आरोप।
पेट्रोल जैसी गंध महसूस होने के बाद आग की लपटों से घायल हुए।
पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिली थी।
पुलिस ने जांच शुरू की, तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



