
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,थाना पुरवा पुलिस द्वारा लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।थाना पुरवा पर मु0अ0सं0 35/2026
धारा 137(2),87 BNS पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 10.02.2026 को थाना पुरवा पुलिस द्वारा
मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त पवन सोनकर को जिला अस्पताल उन्नाव गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



