
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) कार्यालय में कोई कर्मी उपस्थित नहीं।
समूह की महिलाएं निराश होकर वापस लौट जाती हैं।
ब्लॉक बिछिया परिसर के NRLM कार्यालय का ताला हर रोज लटका दिखाई देता है।
एडीओ आईएसबी मनोज कुमार की तैनाती बिछिया ब्लॉक में, लेकिन वे कभी नहीं आते।
ब्लॉक कर्मियों ने मनोज कुमार को पहचानना भी छोड़ दिया है।
कंप्यूटर आपरेटर हरिओम भी ब्लॉक में आना मुनासिब नहीं समझते।
4 क्लस्टर में 4 ब्लॉक मिशन मैनेजर (धीरेश, अनीता, सोनम, संजय) क्षेत्र स्तर के कार्यों में व्यस्त।
इससे ब्लॉक कार्यालय में आने वाले फरियादी निराश होकर लौटते हैं।
एडीओ आईएसबी मनोज कुमार का फोन भी रिसीव नहीं हुआ।
बीडीओ फहद खान ने बताया कि अन्य ब्लॉकों में तैनाती और व्यस्तता के कारण ऐसा हो रहा है।



