
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सफीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त करन राठौर को कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व 05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11.02.2026 को उ0नि0 विनोद कुमार सरोज मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा गुलाब बिल्डिंग के पीछे सराय सुबेदार, पश्चिमी कस्बा सफीपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सफीपुर मु0अ0सं0 65/2026
धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।



