
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में माँ की हत्या करने वाला पुत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थाना गंगाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
अभियुक्त ने लोहे की रॉड से माँ के सिर पर वार किया था।
हमले में मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतका की पहचान शांति के रूप में हुई है।
मृतका के बेटे राजन उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद हुई।
घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
