
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव वामा सारथी के तहत उन्नाव में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
वेलनेस होम्योपैथिक व टाटा 1MG कैंप में पुलिस परिवारों की निःशुल्क जांच हुई।
कैंप का आयोजन शनिवार को निर्धारित कैलेंडर के अनुसार किया गया।
कार्यक्रम वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजन कराया गया।
पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं व बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।
चिकित्सकों ने मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारियों से बचाव की सलाह दी।
टाटा 1MG टीम ने थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, TSH, LFT व कैल्शियम जांच की।
होम्योपैथिक कैंप में मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
पुलिस व वामा सारथी टीम के सहयोग से कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
