
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम गौरांग राठी ने तहसील पुरवा में फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश की मौजूदगी में जनसुनवाई का आयोजन हुआ।
डीएम ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
आईजीआरएस पर असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर कई विभागों को फटकार लगाई।
डीएम ने अधिकारियों को कंप्यूटर ऑपरेटर के भरोसे न रहने की हिदायत दी।
वृद्धा पेंशन बंद करने के मामले में ग्राम सचिव के निलंबन के निर्देश दिए।
बुजुर्ग महिला की पेंशन 15 दिन में बहाल करने का आदेश दिया गया।
समाधान दिवस में कुल 89 शिकायतें प्राप्त हुईं, 11 का मौके पर निस्तारण हुआ।
तहसील निरीक्षण के दौरान न्यायालयों में लापरवाही पर पेशकारों को फटकार लगाई गई।
प्रमाण पत्र व खसरा-खतौनी वितरण के लिए सिंगल विंडो प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गए।
