
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार अवैध मदिरा की बिक्री व परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 07–02-2026 को ज्योति अग्रवाल ,आबकारी निरीक्षक,क्षेत्र 2 हसनगंज मय हमराह व स्थानीय थाना अजगैन पुलिस स्टाफ के साथ तहसील हसनगंज , थाना अजगैन अंतर्गत ग्राम गौरा कटेरवा कुंजपुर मोड के पास थाना अजगैन में दविश देकर ओम कृष्णा पुत्र स्वर्गीय पृथ्वी पाल कुशवाहा निवासी ग्राम गौर कटेरवा थाना अजगैन उन्नाव के पास से 12 पव्वे अवैध देशी शराब दीवाना ब्रांड बरामद करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अजगैन में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया ।
