
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जनपद में पुलिस–जन सहयोग का सराहनीय उदाहरण सामने आया।
बांगरमऊ क्षेत्र के गंज मुरादाबाद स्थित पुलिस पिकेट केंद्र में आरक्षी बैरक का उद्घाटन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने विधि-विधान से पूजन कर बैरक का लोकार्पण किया।
आरक्षी बैरक का निर्माण जन सहयोग से किया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम में एएसपी (प्रशिक्षु) संचित शर्मा मौजूद रहे।
सीओ बांगरमऊ संतोष कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पाण्डेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
बड़ी संख्या में स्थानीय संभ्रांत नागरिकों की कार्यक्रम में सहभागिता रही।
एसएसपी ने इसे पुलिस और जनता के बीच मजबूत विश्वास का प्रतीक बताया।
बैरक से पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय व कार्य वातावरण मिलेगा।
कार्यक्रम से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया।
