
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान–2026 को लेकर जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम की बिंदुवार जानकारी दी।
6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं।
दावों व आपत्तियों की सुनवाई और सत्यापन की कार्यवाही 27 फरवरी तक चलेगी।
6 मार्च 2026 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
दावे व आपत्तियों की सूचियां प्रतिदिन डीईओ पोर्टल पर अपलोड की जा रही हैं।
सुनवाई के लिए कुल 180 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की तैनाती की गई है।
नए मतदाता फार्म-6 और संशोधन हेतु फार्म-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
