
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सघन अभियान शुरू किया।
10 फरवरी से 28 फरवरी तक एमडीए/आईडीए कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
बीघापुर, गंजमुरादाबाद, पुरवा और सुमेरपुर ब्लॉक अभियान में शामिल।
कार्यवाहक सीएमओ एच. एन. प्रसाद ने अभियान की जानकारी दी।
फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है।
समय पर इलाज न होने पर हाथीपांव जैसी विकृति हो सकती है।
आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम और स्वास्थ्य स्वयंसेवक घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे।
स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जाने वाली दवाएं पूरी तरह सुरक्षित बताई गई हैं।
गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा नहीं दी जाएगी।
जनसहयोग से फाइलेरिया मुक्त उन्नाव बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
