संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी बीघापुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना अचलगंज पुलिस बल द्वारा 01 नफर अभि०/वारण्टी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कविता मिश्रा एससी/एसटी पी अत्याचार विशेष न्यायालय उन्नाव द्वारा सेशन केश नं0 431/2021 राज्य बनाम सुरेश आदि अ0सं0 192/2020 धारा 323, 506 भादवि थाना अचलगंज में कई बार आदेशिकाएं जारी किए जाने के बावजूद अभि० द्वारा न्यायालय के समक्ष हाजिर न होने के कारण न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट उन्नाव द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभि०/वारण्टी सुरेश पुत्र छेदीलाल निवासी रमचरामऊ थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 36 वर्ष को आज दिनांक 27.01.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।



