
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिहार पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना बिहार क्षेत्र में 11 वर्षीय बालक की हत्या के संबंध में आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को वादी द्वारा तहरीरी सूचना दी गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिहार पर मु.अ.सं. 14/2026, धारा 103(1) BNS के अंतर्गत अभियुक्त जयकुश उर्फ शैलेश शुक्ला पुत्र मनोज कुमार शुक्ला, निवासी ग्राम रावतपुर, थाना बिहार, जनपद उन्नाव के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिहार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामित अभियुक्त को ग्राम नरेंद्रपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


