
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंगाघाट की साइबर टीम ने क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के एक मामले में सराहनीय कार्य करते हुए 47,947 रुपये की संपूर्ण धनराशि पीड़ित के खाते में रिफंड कराई।
दिनांक 13 जनवरी 2026 को आशीष श्रीवास्तव निवासी गांधी नगर शुक्लागंज द्वारा साइबर पोर्टल पर क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने 19 जनवरी 2026 को पूरी धनराशि पीड़ित को वापस दिला दी।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक राम बचन भारती, एएसआई पंकज कुमार एवं महिला आरक्षी समरीन बानो की अहम भूमिका रही।


