
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा 04 जुंआरी को गिरफ्तार किया गया।
सं
दिनांक 28.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक चन्द्र कान्त मिश्र,उ0नि0 रवि शंकर पाण्डेय मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम छत्तू खेड़ा मगरवारा से जुआ खेलते हुये 04 अभियुक्तगण 01. राजू साहू पुत्र स्व0 रामकुमार साहू उम्र करीब 31 वर्ष निवासी पूरे भूपाल सिंह पोस्ट गौरा थाना गदागंज जनपद रायबरेली,02.अनिल गुप्ता पुत्र स्व0 गंगानरायण उम्र करीब 36 वर्ष निवासी शंकर नगर थाना डलमऊ जनपद रायबरेली, 03.प्रमोद कुमार सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर उम्र करीब 30 वर्ष निवासी 792 आदर्श नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव, 04.बादल पुत्र छेदीलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी दयालखेडा थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को मय 15550/- रुपये माल फड़ , 5200 रू0 जामा तलाशी व 52 अदद ताश के पत्ते के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0- 1090/25 धारा- 13 G एक्ट पंजीकृत किया गया।

