
कानपुर देहात। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कानपुर देहात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत रविवार को कुल 155 वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपदीय पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले, बाइक पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग) बैठाने वाले, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले चालकों को रोका गया। यातायात नियमों का पालन न करने वाले ऐसे 155 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑनलाइन चालान काटा गया।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
कार्यवाही के साथ-साथ पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील भी की है। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन करने से न केवल चालान से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क


