
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0स0-1085/25 धारा 65(1) बीएनएस व 5J(2)/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 28.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर मय पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित यादव पुत्र शिवमंगल उम्र करीब 25 वर्ष निवासी राम नगरिया सिकन्दरपुर सरोसी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव को करोवन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्ययालय के समक्ष पेश किया गया।

