
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 27.12.2025 को वादिनी द्वारा थाना कोतवाली सदर पर तहरीर दी गयी कि वादिनी के बड़े पुत्र शिवम सोनी पुत्र स्व0 गनेश सोनी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी इन्द्रा नगर थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव द्वारा छोटे पुत्र सत्यम सोनी उम्र करीब 22 वर्ष की आपसी घरेलू विवाद के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 1087/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम शिवम सोनी उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 28.12.2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर मय पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शिवम सोनी उपरोक्त को गदनखेड़ा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

