
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव| उत्तर प्रदेश युवा सहकारी सम्मेलन में जनपद उन्नाव ने सहकारिता सदस्यता महाअभियान में 103000 से अधिक सदस्य बनाकर प्रदेश में तृतीय स्थान का कीर्तिमान स्थापित किया है। आज का यह दिन जनपद उन्नाव के लिए बड़े ही गौरव का दिन है इस उपलब्धि के सुअवसर पर आज इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित “युवा सहकार सम्मेलन एवं यूपी कॉपरेटिव एक्सपो-2025” में मा० मुख्यमंत्री जी के द्वारा सम्मान प्राप्त करने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। सदस्यता महाअभियान में प्रथम स्थान पर जनपद महाराजगंज, द्वितीय पर जनपद शाहजहांपुर और नंबर तीन पर अपना जनपद उन्नाव रहा।

इस लक्ष्य को हासिल करने में अपना अहम योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों, पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्य जनों को बहुत -बहुत बधाई एवं आभार।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री भारत सरकार सुरेश प्रभु , जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह , समाज कल्याण मंत्री आशिम अरूण, सांसद बृजलाल , सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान , एमएलसी अवनीश पटेल, विधायक डॉ राजेश्वर सिंह , विधायक अमरेश रावत, विधायक जय देवी कौशल , विधायक नीरज बोरा सहित अन्य गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


