
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारी को लेकर एडीएम सुशील कुमार गोंड़ ने केंद्र अध्यक्षों की बैठक ली।
एडीएम ने परीक्षा को शांति पूर्ण, नकल-विहीन और पूर्णत: पारदर्शी कराने के कड़े निर्देश दिए।
सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश, फर्नीचर और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएँ अनिवार्य करने के निर्देश।
प्रत्येक कक्षा में निर्धारित संख्या के अनुरूप ही बच्चों को बैठाने के आदेश।
कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल व किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ कक्षा में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध।
प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा तथा पेपर समय से पहुँचाने पर विशेष जोर।
जनपद में कुल 7981 परीक्षार्थी, परीक्षा के लिए 18 केंद्र निर्धारित।
प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज व नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल सहित अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।



