
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहीद सैनिकों को नमन किया।
जिलाधिकारी ने शहीदों/दिव्यांग सैनिकों के आश्रितों हेतु दानपेटी में धनराशि अर्पित की।
अधिकारियों–कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर दान कर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में आयोजित हुआ।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मधु मिश्रा ने डीएम को झंडा दिवस का स्टीकर लगाया।
जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण से संबंधित स्मारिका का विमोचन किया।
डीएम ने सभी नागरिकों से शहीद सैनिकों के आश्रितों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
थल सेना, वायु सेना और जल सेना के योगदान को स्मरण किया गया।
जनपद के प्रमुख संस्थानों से भी अधिक योगदान कराने का आश्वासन दिया गया।
अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे व अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।



