
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव: उप्र शासन के निर्देश पर 1 से 15 दिसम्बर तक बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन अभियान चल रहा है।
तहसील बीघापुर में श्रम विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी राधेश्याम सिंह और इंदीवर जोशी अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
टीम में एएचटीयू सब-इंस्पेक्टर शैलेश यादव तथा नायब तहसीलदार विजय रंजन भी शामिल रहे।
होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कुल 5 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में 08 बाल एवं किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन हुआ।
उल्लंघन करने वाले सेवायोजकों को मौके पर ही निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई।
संबंधितों के विरुद्ध नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने बाल श्रम मुक्त जनपद बनाने के लिए सभी सेवायोजकों से सहयोग की अपील की।
अभियान बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत संचालित।



