
संवाददाता सचिन पांडे
उन्नाव: जिलाधिकारी के निर्देशन में मिशन वात्सल्य के अंतर्गत ब्लॉक बांगरमऊ में बाल कल्याण बैठक आयोजित।
मुख्य विकास अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण में बैठक सम्पन्न।
खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई।
बैठक में बाल विवाह और बाल श्रम की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की गई।
चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर दिवाकर ओझा ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
जिला बाल संरक्षण इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धा और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
खण्ड चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर सुझाव दिए।
बैठक का उद्देश्य बाल सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित जागरूकता बढ़ाना था।



