
उन्नाव।।नवागंतुक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडेय से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका स्नेहिल पांडेय ने की भेंट
इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की महिला ज़िला अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष होने के नाते संगठन से जुड़ी बातचीत भी की और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को भी अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया ।
बी एस ए से मिलने भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ के कुछ शिक्षक , शौर्य चक्र विजेता आनंद सिंह ,राजेश यादव भी उपस्थित थे, जिनके साथ शिक्षक हित में आदरणीय अधिकारी से कुछ चर्चाएं की गईं।

अच्छे ,सुखद एवं स्नेहिल वातावरण में हुई भेंट पर स्नेहिल पांडे ने बताया कि नवागंतुक अधिकारी के जनपद में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर एवं आज्ञा पत्र पर उन्हें उत्तर प्रदेश के योजना भवन में जाकर उत्तर प्रदेश विकसित 2047 के बारे में प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी तथा सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षाः पार्थ सारथी सेन शर्मा के सामने बोलने का अवसर मिला एवं देश तथा विदेश में प्रसिद्ध आईआईटी कानपुर, सुप्रसिद्ध संस्थान में पाइथन एवं कोडिंग के लिए पुनः 8 और 9 दिसंबर को आमंत्रित किया गया है। यह खुशी उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ साझा की और भविष्य के आईसीटी लैब ,कोडिंग, पाइथन, कंप्यूटर एवं तकनीकी के माध्यम से कक्षाकक्ष को सजीव बनाने पर चर्चा की।




