
उन्नाव। पत्रकार सुरक्षा महासमिति के प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू मिश्रा ने अचलगंज प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला जी से क्षेत्र की कई समस्याओं को अवगत कराते हुए पहली मुलाकात की। मुलाकात के दौरान प्रभारी निरीक्षक अचलगंज ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। थाना परिसर में कई फरियादियों की समस्या सुनते हुए उचित कार्रवाई करने के लिए संबंधित उपनिरीक्षकों से कहा। थाना परिसर में मेड को लेकर दो पक्षों में मारपीट पर प्रभारी निरीक्षक ने उचित कार्रवाई करने के लिए संबंधित उपनिरीक्षक से कहा, एक पति पत्नीके झगड़े को भी , क्षेत्रीय दरोगा से उचित कार्यवाही करने के लिए कहा।



