
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।लखनऊ में उन्नाव के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान एसपी जयप्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री को एक धार्मिक चित्र भेंट किया।
बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, मिशन शक्ति अभियान और जिले में चल रहे आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जनपद में पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की और अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा व संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
एसपी जयप्रकाश सिंह ने भरोसा दिलाया कि उन्नाव पुलिस कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध मुक्त जनपद बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करती रहेगी।
मुलाकात को प्रशासनिक व सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



