
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।रिजर्व पुलिस लाइन में आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर अखिलेश सिंह ने पुलिस महानिदेशक उत्तर-प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया और सभी को पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय और अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



