
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।जिले में स्थित डॉ. जी. नाथ जी दयाल बालिका इंटर कॉलेज में लगी BLO चौपाल को लेकर बड़ा मामला सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार, SIR में तैनात BLO एक ही स्थान पर बैठकर कार्य कर रहे हैं, जबकि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश हैं कि BLO को क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से सीधे संपर्क करना चाहिए, सत्यापन करना चाहिए और घर-घर जाकर सुधार संबंधी कार्य पूरे करने चाहिए।
इसके बावजूद भी निर्वाचन आयोग के आदेशों का पालन न होने के कारण स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। कई मतदाता यह शिकायत कर रहे हैं कि BLO न क्षेत्र में पहुँच रहे हैं और न ही लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जा रहा है।
यह लापरवाही आगामी चुनावी प्रक्रिया पर प्रश्न खड़े करती है।
चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के विपरीत हो रही इस कार्यप्रणाली पर अब प्रशासन व आयोग की क्या कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।



