
फतेहपुर।।रातों-रात चल रहा अवैध खनन ग्रामीण बोले “थाना स्तर पर संरक्षण के बिना इतने बड़े खेल संभव नहीं सीसीटीवी में ओवरलोड ट्रैक्टरों की आवाजाही साफ़ दिखती, कार्रवाई फिर भी नदारदराधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर में अवैध मिट्टी खनन का खेल दिनोंदिन और बड़ा होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी माफिया इतने संगठित तरीके से काम कर रहे हैं कि उन्हें किसी भी अधिकारी या टीम के आने की जानकारी पहले से ही मिल जाती है। ग्रामीणों और सूत्रों के अनुसार, इस पूरे संचालन के पीछे एक “मजबूत संरक्षण तंत्र” सक्रिय है।
सूत्रों का आरोप थाने के भीतर से ही मिलता है सुरक्षा कवच–
स्थानीय लोगों का दावा है कि थाना अध्यक्ष और उनके कारखासों की भूमिका सवालों के घेरे में है।
सूत्रों के मुताबिक-
अवैध खनन की लोकेशन पहले ही माफियाओं तक पहुंचा दी जाती है–
सिस्टम सेटिंग” के सहारे पूरा खेल सुरक्षित रहता है–
ग्रामीणों का कहना है कि बिना संरक्षण के एक ट्रैक्टर भी नहीं निकल सकता, यहां तो रोजाना दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टर निकलते हैं–
बलीपुर में दिन नहीं, रात जागती है बड़े पैमाने पर मिट्टी कटान–
खेतों से मिट्टी निकालते जेसीबी-ग्रामीण बताते हैं कि ट्रैक्टरों का शोर सुनकर भी पुलिस नहीं आती, जैसे उन्हें पहले से मालूम हो कि आज किस समय क्या चल रहा है–
सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखते हैं ओवरलोड ट्रैक्टर–
राधानगर से गुजरने वाली मुख्य सड़कों पर लग सीसीटीवी कैमरों में–
ओवरलोड मिट्टी से भरे ट्रैक्टर–
लेकिन ग्रामीणों का सवाल है सीसीटीवी में जब ट्रैक्टर दिख रहे हैं, तो कार्रवाई क्यों नहींआखिर किसके आदेश पर आंखें बंद की जा रही हैं–
सूत्रों ने बताया कि जब भी दबाव बढ़ता है, तब कभी-कभार–
लेकिन असली अवैध माफिया नेटवर्क पर कार्रवाई कभी नहीं होती।इससे ग्रामीणों में गुस्सा और अविश्वास बढ़ता जा रहा है–
किसानों की जमीन संकट में कई खेतों में 5–8 फीट तक गहरी कटान-
बलीपुर के चारों तरफ खेतों मे-
किसानों का कहना है कि यदि यह खनन नहीं रुका तो बलीपुर आने वाले दो मौसमों में बंजर जमीन के खतरे सेजूझेगा-ग्रामीणों में भय और रोष शिकायत करने वालों को मिलती हैं धमकियाँ कई ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने अवैध खनन पर आपत्ति जताई, तो उन्हें अज्ञात नंबरों से धमकियाँ मिलीं। किसी ने तो यह तक कहा यहां आवाज उठाना अपनी जान जोखिम में डालने जैसा है।अब ग्रामीणों की मांग उच्चस्तरीय जांच और बड़े अधिकारियों की निगरानी आवश्यकस्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन, एसपी, खनन विभाग और शासन से यह मांग रखी हैपूरे नेटवर्क की स्वतंत्र जांच की जाएसीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएअवैध खनन में शामिल असली माफियाओं तक कार्रवाई पहुंचेसंरक्षण देने वालों की भूमिका भी सामने लाई जाएबलीपुर में तत्काल विशेष निगरानी टीम तैनात की जाए होगजब तक बड़े अधिकारी खुद नहीं उतरेंगे, राधानगर में माफियाओं का खेल बंद नहीं होगा



