
लखनऊ।।
लखनऊ के अलीगंज स्थित चौधरी टोला की मुख्य गली में जलकल विभाग की पानी सप्लाई लाइन फटने से स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है।
यह चौंकाने वाला मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह लाइन पिछले लगभग 15 दिनों से बह रही है, जिसके कारण लाखों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है और पूरी गली तालाब में तब्दील हो चुकी है।
15 दिनों से लगातार पानी जमा
होने की वजह से गली में निकलने वाले और आने-जाने वाले यात्रियों को हर दिन काफ़ी तक़लीफ का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि पानी के भीतर छिपे गहरे गड्ढों के कारण यह रास्ता किसी ख़तरे से कम नहीं है।
स्थानीय निवासियों ने मौजूदा पार्षद (कॉर्पोरेटर) मानसिंह यादव पर भी घोर अनदेखी का आरोप लगाया है। निवासियों का कहना है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी पार्षद ने इस गंभीर समस्या पर कोई संज्ञान नहीं लिया है, जिससे जनता में भारी रोष है।स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार
शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद जलकल विभाग ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
खबर लिखे जाने तक न तो पानी के रिसाव को रोका जा सका है और न ही जिम्मेदार प्रतिनिधि या अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जनता ने तत्काल लाइन की मरम्मत और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की माँग की है।



