-आरके श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता




एलडीए कॉलोनी में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर कैंप का आयोजन लखनऊ की एलडीए कॉलोनी सेक्टर आई में महाराणा स्कूल पार्क के निकट एक सुव्यवस्थित एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण नामांकन) कैंप का आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद कमलेश सिंह ने बताया कि एस आई आर का यह कैंप कुछ दिन चलेगा। इस कैंप में तीन बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रदीप कुमार जायसवाल, श्रीमती रीता एवं जयप्रकाश ने अत्यंत सुचारू रूप से अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप की सफलता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सेक्टर संयोजक प्रवीण शर्मा ने सराहनीय भूमिका निभाई। बीएलओ टीम ने आए हुए नागरिकों को उनके नामानुसार पंजीकरण फार्म वितरित किए और मतदाता सूची में पंजीयन की पूरी प्रक्रिया को सरल बनाया।यह कैंप स्थानीय जनता को मतदाता अधिकारों के प्रति जागरूक करने का एक सकारात्मक कदम साबित होगा।



