
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।थाना अचलगंज पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोविन्द यादव पुत्र रामगोपाल यादव उम्र करीब 48 वर्ष निवासी ग्राम अजीतखेड़ा थाना अचलगंज उन्नाव अपने गांव के ही पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले, जिनके सिर पर चोट का निशान था। अचलगंज पुलिस द्वारा घायल गोविंद यादव उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल उन्नाव भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा गोविन्द उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया था। जिसके सन्दर्भ में मृतक की पत्नी शांती देवी की तहरीर पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 638/2025 धारा 3(5),103(1) बीएनएस बनाम अनुज उर्फ छोटू पुत्र रामप्यारे नि0 ग्राम अजीतखेडा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया था। दिनांक 14.11.2025 को थाना अचलगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अनुज उर्फ छोटू पुत्र रामप्यारे नि0 ग्राम अजीतखेडा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव को निर्माणाधीन कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभि0 उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त किये गये आलाकत्ल एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया है । आलाकत्ल की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 238 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुये अभियुक्त अनुज उर्फ छोटू माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार उन्नाव भेजा जा रहा


