
फतेहपुर। मोरंग ट्रकों से अवैध वसूली के संगठित नेटवर्क पर आखिरकार एसटीएफ का बड़ा एक्शन हुआ है। एसटीएफ लखनऊ के निरीक्षक दीपक सिंह की तहरीर पर खनन अधिकारी फतेहपुर, उनके गनर राजू, आरटीओ के ड्राइवर बबलू पटेल सहित तीन लोकेटर — धीरेन्द्र सिंह, विक्रम व मुकेश तिवारी के खिलाफ थरियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा गिरोह बांदा से आने वाले मोरंग ट्रकों से प्रति वाहन अवैध वसूली करता था। जांच में एसटीएफ को कई पुख्ता सबूत मिले, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
सूत्रों के अनुसार, ट्रकों से वसूली की रकम विभिन्न माध्यमों से बांटी जाती थी, जिसमें विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई है। एसटीएफ की इस कार्रवाई से जिले के खनन और परिवहन विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।
एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और भी नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।
फिलहाल लोकल लोकेटर में इस कार्यवाही से हड़कंप मचा है। वही एक चर्चित खनन माफिया भी दांतों तले उंगली दबाए बैठा है।।


