
कानपुर।।
दिल्ली धमाके के बाद कानपुर में पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देश पर काकादेव थाना अंतर्गत क्षेत्र में हाई अलर्ट — रावतपुर स्टेशन पर पुलिस की सघन चेकिंग, संदिग्धों पर पैनी नज़र
दिल्ली में हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र स्थित रावतपुर रेलवे स्टेशन पर थाना प्रभारी राजेश शर्मा, शास्त्री नगर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह और पांडु नगर चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने टीम के साथ मिलकर देर रात तक सघन जांच अभियान चलाया
पुलिस टीम ने स्टेशन पर रात्रि विश्राम कर रहे यात्रियों के बैगों की गहनता से तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई। शास्त्री नगर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने एक व्यक्ति के बोरे में भरे सामान की बारीकी से जांच करते हुए सख्त हिदायतें दीं।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें — उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है



