
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।नगर पंचायत अचलगंज जनपद उन्नाव मेन रोड ब्लाक सिकंदरपुर कर्ण के सामने का बेद हाल स्कूल आने जाने वाला रास्ता बच्चों के जीवन से खिलवाड़ छोटे-छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर आते जाते हैं पढ़ने। आखिर इस बेद हाली का कौन है जिम्मेदार।

आपको बता दें कि नगर पंचायत अचलगंज मेन रोड़ ब्लाक सिकंदरपुर कर्ण के जस्ट सामने वाला रास्ता वो रास्ता जो उत्कर्ष हाइयर सेकेंडरी स्कूल और नेशनल पब्लिक स्कूल, को जाता है। इन दोनों स्कूलों का एक ही मात्र रास्ता है, और इन दोनों स्कूल के बच्चों को आने-जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कई बार तो स्कूलों के प्रिंसिपलों ने मिलकर रास्ते में मिट्टी डलवा कर रास्ता सही करवाया लेकिन बरसात के चलते मिट्टी बाह जाने के कारण रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो जाता है बच्चों को आने जाने में काफी मस्कत करनी पड़ती है कई बार तो स्कूली बच्चे गिरकर चोट भी खा जाते हैं और कापी किताबें एड्रेस खराब हो जाती हैं।

इसी तरह आए दिन बरसात में बच्चों के साथ हादसे होते रहते हैं। स्कूल प्रबंधको ने कई बार जनप्रतिनिधियों एवं शासन प्रशासन से गोहर लगाई लेकिन कोई देखने सुनने वाला नहीं है अगर इस रास्ते को ऐसे ही छोड़ा गया तो स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा साथ ही भविष्य में कई बड़ी दुर्घटना भी घटित हो सकती हैं। मेरा शासन प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।




