
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। थाना कैसरबाग पुलिस ने मोबाइल छपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्य करते हुए, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमित सिंह पुत्र सुनील सिंह, निवासी शाहजहाँपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सफेद बारादरी के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया काले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन मय सिम बरामद हुआ है।
यह गिरफ्तारी मु०अ०सं० 190/2025 में की गई है, जिसमें BNS की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 गौरव बाजपेयी, उ०नि० विशाल सिंह, का0 कुलदीप राठौर, का0 अखिल कुमार और का0 विकास कुमार शामिल थे।



