
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।सोमवार को विकास भवन सभागार, उन्नाव में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई।बैठक में एफ.आर.एस., पोषण ट्रैकर, सैम बच्चों का चिन्हांकन, नैफेड एवं टी.एच.आर. द्वारा आपूर्तित पोषाहार, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों की प्रगति, पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों की स्थिति, गौशालाओं से सैम बच्चों को मिलने वाले दूध, आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य और कायाकल्प योजनाओं की समीक्षा की गई।सीडीओ ने निर्देश दिए कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अब तक अधूरा है, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड, उन्नाव) को सख्त निर्देश दिए गए।साथ ही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संस्था रॉकेट लर्निंग, समिति के अन्य सदस्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



