
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नवीन मंडी के पास निर्माणाधीन साइबर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय संजय कुमार मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रशीद एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को समयबद्ध और मानक अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।



