
लखनऊ। घाटमपुर मे विश्व यादव एकता परिषद घाटमपुर में जन अधिकार सम्मेलन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विश्व यादव एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव एवं भोजपुरी गायक संजय लाल यादव घाटमपुर पहुचे।
अवधेश यादव ने हाई स्कूल एवं इन्टर मीडियत में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर, समाज में हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ सबको एक होने का संदेश दिया,, इस मौके कार्यक्रम संयोजक अमर सिंह यादव एवं मंच का संचालन प्रवीण पंकज जी द्वारा किया गया, विश्व यादव एकता परिषद की टीम एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा, सैनिक प्रकोष्ठ, के तमाम नेता और कार्यकर्ता उपास्थि रहे!



