
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत ए०एम०टी० थाना उन्नाव की टीम ने सोमवार को जनपद में विशेष अभियान चलाकर होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 06 प्रतिष्ठानों में कुल 06 बाल एवं किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया। संयुक्त टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी निलेश कुमार दीक्षित, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कृष्ण शंकर अवस्थी, तथा उप निरीक्षक शैलेश यादव (प्रभारी ए०एम०टी० थाना उन्नाव) शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान उल्लंघन करने वाले सेवायोजकों को स्थल पर ही निरीक्षण टिप्पणी जारी की गई, जिस पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों ने जिले के समस्त प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि बाल श्रम को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें और जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाने में योगदान दें।



