
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव। चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सोमवार को से नमामि गंगे घाट तक सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीम ने घाटों और मार्गों की विशेष सफाई कराई। वहीं घाटों को रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से सजाया जा रहा है।
सोमवार की शाम श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
त्योहार के मद्देनज़र एसपी और एडीएम ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्गों का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल और गोताखोरों की टीम तैनात की गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
श्रद्धालुओं में छठ पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। घाटों पर पारंपरिक गीतों की गूंज के साथ व्रती महिलाएं तैयारियों में जुटी हैं।


