
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।।थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने आत्महत्या के दुष्प्रेरण के एक मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला 07 अक्टूबर 2025 का है, जब ग्राम खैरागाढा थाना फतेहपुर चौरासी निवासी कलट्टर सिंह ने अपने पुत्र अजय की आत्महत्या को लेकर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।
वादी के अनुसार, उसका पुत्र अजय अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी राघवेन्द्र, मुलायम, शैलेन्द्र और जितेन्द्र वहां पहुंचे और गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से तंग आकर अजय ने प्रशांत के बाग में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के आधार पर थाना फतेहपुर चौरासी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
शनिवार को उपनिरीक्षक न्यूटन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त 1. राघवेन्द्र सिंह पुत्र मुलायम (उम्र 32 वर्ष), 2. मुलायम पुत्र स्व. रूपचन्द्र (उम्र 65 वर्ष) तथा 3. जितेन्द्र पुत्र रामनरेश (उम्र 29 वर्ष) — सभी निवासी ग्राम खैरागाढा मजरा रुस्तमपुर थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव — को मातादीन खेड़ा मोड़, माढापुर रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


