
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह अभियान के क्रम विकास भवन उन्नाव में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन मंत्री व उन्नाव जिले के प्रभारी मंत्री धर्म पाल सिंह ने कहा सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता को प्रतीक थे। सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में 562 रियासतों को एकजुट करने और आधुनिक भारत की नींव रखने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रभारी मंत्री ने अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बताया युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, MY Bharat के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएँ आयोजित कर रहा है। इस पहला का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पशुधन मंत्री ने आगे कहा इसी पहल के तहत, 6 अक्टूबर 2025 को मंत्रालय ने Sardar 150 Unity March की शुरुआत की। यह भारत सरका और MY Bharat की पहल है, जो लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। इस राष्ट्रव्याप कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिख हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 6 अक्टूबर को माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी ने इस अभियान का डिजिटल शुभारंभMY Bharat पोर्टल पर किया। इस चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और Sardar 150 Young Leaders Program शामिल हैं। इस दौरान सरदार 150 यंग लीडर्स प्रोग्राम के 150 विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा शामिल होने का मौका मिलेगा।

जिला स्तरीय पदयात्राएँ 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक
हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में 3 दिन तक 8-10 किमी लंबी पदयात्रा होगी। पदयात्रा से पहले स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री ईवेंट गतिविधि जैसे कि निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वन मेलों का आयोजन, “गर्व से स्वदेशी” संकल्प भी दिलवाए जाएंगे।
इस दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन होगा। पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल की प्रतिमा/चित्र पर श्रद्धांजलि, आत्मनिर्भर भारत शपथ, सांस्कृतिक क और प्रमाणपत्र वितरण होगा। राष्ट्रीय पदयात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक 152 किमी की पदयात्रा करमसद (पटेल जी का जन्मस्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक निकाली जाएगी। रास्ते के गाँवों में सामाजिक विकास कार्यक्रम होंगे, जिनमें MY Bharat, NSS के स्वयंसेवक, NCC Cadets और युवा लीडर भाग लेंगे। 150 पड़ावों पर सरदार पटेल के जीवन पर विकसित भारत की प्रदर्शनी और भारत की विविध संस्कृति का उत्सव मनाया जाएगा। हर शाम से सरदार गाथा होगी, जिसमें पटेल जी के जीवन और योगदान की कहानियाँ सुनाएँगे।

उन्होंने बताया अभियान हेतु पंजीकरण किया जाएगा। सभी पंजीकरण और गतिविधियाँ MY Bharat Portal https://mybharat.gov.in/pages/unity march पर होंगी। उन्होंने कहा युवाओं से आग्रह है कि वे इस ऐतिहासिक पहल में जुड़ें और सक्रिय भागीदारी करें।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री भाजपा व जिला प्रभारी उन्नाव भाजपा अर्चना मिश्रा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह विधायक बृजेश रावत श्रीकांत कटियार बंबा लाल दिवाकर अनिल सिंह नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्र भानु आशीष बाजपेई आदि उपस्थित रहे।


